शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुरा शाहपुरा थाना इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार एक कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 स्थित नींझर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इससे कार में सवार राजस्थान पुलिस का जवान दांताराम, दिल्ली पुलिस का एक जवान सुरेश व कार चालक घायल हो गए।
सूचना पर हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अलवर तिराहा पुलिस चौकी लाकर खड़ा करवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज व फोटो : छैल बिहारी शर्मा